बिहार में भीषण गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। शनिवार को बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान45.6 पर पहुंच गया, जो एक रिकार्ड है। अब तक बक्सर में इतना तापमान नहीं रिकार्ड किया गया है। वहीं, औरंगाबाद में 45, डिहरी में 44.4गया में 43.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा मेंआद्र्रता 71 प्रतिशत रिकार्ड की गई।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मध्य एवं दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, उत्तर एवं पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी राज्य के पश्चिमी जिलों में देखी जा रही है। उसमें सबसे प्रमुख है बक्सर। बक्सर का तापमान पूरे मौसम में अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मानसून के दस्तक देने के बाद ही प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकता है।