झारखंड | भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण से कराई जाए।दुबे ने लोकसभा में कहा, झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश पास में ही है। उन्होंने कहा, अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। इसके किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।