मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए यूक्रेन के माइकोलेव शहर में पढ़ रही जयपुर की दो छात्राओं से बात की और वहां के ताजा हालातों का जायजा लिया |  गहलोत ने छात्राओं को सकुशल भारत लौटने की शुभकामनाएं दी |  

रूस  और यूक्रेन के बीच जंग जारी है |  वहीं तनावपूर्ण हालातों  के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन में फंसे राजस्थानी छात्रों को लेकर एक बार फिर चिंता जाहिर की है |  यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से राजस्थान सरकार लगातार संपर्क में है |  इसी कड़ी में सीएम गहलोत ने मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए यूक्रेन के माइकोलेव शहर में पढ़ रही जयपुर की दो छात्राओं  से बात की |  सीएम को दोनों छात्राओं ने वहां के ताजा हालातों के बारे में बताया |  गहलोत ने इस दौरान दोनों छात्राओं का हौंसला बढ़ाया और हर तरह सकुशल भारत लौटने की शुभकामनाएं दी |  वहीं सीएम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है |