हरियाणा के स्कूलों में आज से टाइम बदल दिया गया है। सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह 9.30 बजे खुलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की टाइमिंग भी चेंज की गई है। सरकार की ओर से यह बदलाव लगातार गिरते तापमान को देखते हुए लिया गया। इस आदेश का नोटिफिकेशन सरकार ने पहले ही जारी कर दिया था।

हरियाणा में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 2:00-3:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक होगी।

हरियाणा में रोज रात के तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। बुधवार की रात हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां का मिनिमम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम का मिनिमम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी रातें और भी ठंडी होंगी।