जालंधर। मई महीने की शुरुआत रविवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से हुई। इससे बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्की सी गिरावट देखी जा सकेगी। आने वाले दिनों में भी तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज होने की संभावना बनी हुई है।शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, वही रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के आने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है। इसके साथ ही आने वाले 3 दिनों में बादलों के छाए रहने के साथ-साथ थंडर शावर और बारिश के छींटे गिरने की संभावना जताई जा रही है। यही वजह है कि तापमान में भारी गिरावट भी हो सकेगी, जिससे 1 सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कड़ी राहत भी मिलेगी।