जयपुर | राजस्थान विधानसभा सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी।  जिसमें विभिन्न विभागों के लगे सवालों का संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे। शून्य काल में स्थगन और नियम 295 के जरिए विधायक अपने क्षेत्र के मामले उठाएंगे। सदन में आज अजमेर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और अनीता बदेल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाया है। आज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर संशोधन विधेयक 2022, गुरुकुल विश्वविद्यालय सीकर विधेयक, हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर संशोधन विधेयक, सौरव विश्वविद्यालय हिंडौन सिटी विधेयक और ड्यून्स विश्वविद्यालय जोधपुर विधायक 2022 चर्चा के बाद पारित किए जाएंगे। भाजपा विधायक सालासर बालाजी धाम के सुजानगढ़ स्थित प्रवेश द्वार और उस पर स्थापित राम दरबार की मूर्तियां तोड़ने के मामले में सरकार को घेर सकती है।