राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  को राज्य में सेना भर्ती रैलियों के जल्द आयोजन को लेकर एक पत्र लिखा है |  गहलोत ने पत्र लिखकर जिक्र किया है कि कोरोना महामारी के चलते सेना में भर्ती के लिए पिछले दो साल से नियमित रैलियों का सिलसिला रूक गया है जिसके कारण राज्य के हजारों नौजवान भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से बड़े हो गए हैं |  गहलोत ने कहा है कि य़ुवाओं की उम्र सीमा निकल जाने से उनका सशस्त्र सेनाओं में भर्ती  होने का सपना टूटता रहा है |  इसके अलावा सीएम गहलोत ने भर्ती रैलियों में उम्र निकल चुके अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट देने का भी आग्रह किया है |