रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कुल 413 आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंदोलकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी है। आने वाले दिनों में अन्य पात्र आंदोलकारियों को चिन्हित किया जाएगा।

कहां के कितने आंदोलनकारी

चिन्हित आंदोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आंदोलनकारी शामिल हैं।

आंदोलनकारियों के संघर्ष के प्रति संजीदा रहें हैं मुख्यमंत्री

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहें हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पुनर्गठन, आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर निर्णय लिया है।

झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिन्हित पांच आंदोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने झारखण्ड/वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग से प्राप्त 13वीं संपुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि आंदोलन के अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आंदोलनकारी को लाभ दिया जाए।