रांची  | रामगढ़ जिले के गोरमोरा जंगल में शुक्रवार को एक 12 साल का हाथी मृत पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, जांच की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है या प्राकृतिक मौत हुई है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, हाथी के दोनों दांत न मिलने की वजह से विभागीय अधिकारयों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीणों को जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां एक हाथ का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मृत हाथी के दोनों दांत गायब मिले। मांडू वन रेंज के अधिकारी सुरेश राम ने बताया कि, हाथी के दोनों दांतों को काटा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।