नई दिल्ली  । लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में 7 राज्यों के 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने इसमें महाराष्ट्र की सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। एक दिन पहले पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में महाराष्ट्र की 19 सीटों पर चर्चा की थी। इसके बाद कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होने का इंतजार हो रहा था। कांग्रेस ने सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के लिए घोषित हुए सात नामों में पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का नाम भी शामिल है। पार्टी ने मुंबई की किसी भी सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।
पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश वेस्ट सीट से नबाम तुकी और अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से बोसीराम सिरम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात की पाटन सीट चंदनजी ठाकुर और राज्य की साबरकांठा से तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह के सामने सोनल पटेल को टिकट दिया है। वहीं कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को चुनावी मैदान में पार्टी ने उतारा है।
इसके अलावा कोलकाता उत्तर से प्रदीप भट्टाचार्य, पुरुलिया से नेपाल महतो और महाराष्ट्र के सोलापुर से परिणीति शिंदे को कांग्रेस ने टिकट दिया है। 
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें 82 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी ने पहली लिस्ट में में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे।पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। तीसरी सूची में उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं -
अरुणाचल प्रदेश 
अरुणाचल पश्चिम - नवाम तुकी 
अरुणाचल पूर्व - वोशीरम शीराम