हरियाणा के सोनीपत में सुबह से हल्की धूप निकलने के साथ ही बादलवाई छाई हुई है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। हवा का प्रवाह थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि हुई है। एक्यूआई सुबह आठ बजे 259 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 222 पर था।झज्जर में सुबह से मौसम साफ हैं। हल्की बादलवाही छाई हुई हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।रेवाड़ी में सुबह से अच्छी धूप निकली है। ठंडी हवाए चल रही है। मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।यमुनानगर में सुबह से धूप है। कुछ इलाकों में बादल छाए हैं। रविवार की तुलना में तापमान में गिरावट आई हैं। सुबह आठ से नौ बजे तक अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है और दोपहर तक यह 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। धूप निकलने व तापमान में वृद्धि से शहरी क्षेत्र में सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली है।