पंजाब : जालंधर के युवा फिल्म निर्देशक और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 23 नवंबर की रात को जालंधर में एक हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रामा मंडी के जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया था  देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

सुखदीप सिंह सुखी ने रेडियो जॉकी के तोर पर बेहद नाम कमाया और उसके साथ-साथ वे एक बहुत अच्छे अभिनेता भी थे। कालेज के युवा मेलों में स्किट, मोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। सुखदीप सुखी ने साल 2018 में इश्क न होवे रब्बा पंजाबी फिल्म डायरेक्ट की थी उसके बाद उन्होंने बीकानेरी फीम (2020) and नो नो नो (2020) में डायरेक्शन किया। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो भी डायरेक्ट कर चुके हैं। सुखी के माता-पिता का भी निधन हो चुका है जिस कारण वे बेहद परेशान और दुखी थे। सुखी की अकस्मात मृत्यु की खबर के कारण उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर फैल गई है।