गांधीनगर | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य की राजधानी गांधीनगर शहर को नया महापौर मिल गया| शहर के वार्ड नंबर 10 की नगर पार्षद मीरा पटेल को गांधीनगर की नई महापौर मनोनीत किया गया है| महापौर के साथ ही उप महापौर समेत अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया है| वैसे गांधीनगर को नया मेयर अप्रैल महीने में मिल जाता| लेकिन लोकसभा के चुनाव और उसके बाद नई सरकार के सपथ ग्रहण के चलते गांधीनगर को नया मेयर मिलने में दो महीने के वक्त गुजर गया| गत 10 जून को गांधीनगर महानगर पालिका की सामान्य सभा में नए मेयर का चयन होना था| परंतु केन्द्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह की व्यस्तता के कारण यह संभव नहीं हो पाया| आखिरकार आज गांधीनगर के नए मेयर के नाम का ऐलान किया गया| महापौर के अलावा उप महापौर का भी ऐलान किया गया| गांधीनगर के वार्ड नंबर 1 के पार्षद नटवरजी ठाकोर को डिप्टी मेयर और सेजल कनुभाई परमार को दंडक बनाया गया है|