ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे चौकी क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि सरस्वती विहार कॉलोनी से दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घायल महिला को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें नोएडा रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी दादरी रेलवे रोड सरस्वती विहार के रूप में हुई है। 

शिकायत के अनुसार, मृत महिला का पति सब्जी की ठेली लगता है महिला घरों में साफ-साफई का काम करती थी। आरोप है कि रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह नौ बजे के करीब वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। अपने घर से तीन सौ मीटर की दूर पर पहुंचते ही दो बाइक सवार बदमाशों में महिला पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस ने यह भी बताया कि महिला के पीठ में दो गोलियां और हाथ में एक गोली लगी थी। गोली लगने से महिला जमीन पर गिर गई और आरोपित मौके से फरार हो गए। महिला पर एक महीने पहले भी हमला हुआ था। अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत न मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।