जयपुर। राजसमंद सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी को राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेेेेश प्रभारी बनने के उपरांत आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अल्का मूंदड़ा व महिला मोर्चा प्रदेश टीम द्वारा सिटी पैलेस जाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही दिया कुमारी जी द्वारा सभी महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। 
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अल्का मूंदड़ा ने प्रदेश टीम के साथ सांसद दिया कुमारी जी से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई साथ ही कांग्रेस के राज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय गर्ग, पूजा अग्रवाल, प्रदेश मंत्री बादाम वर्मा, दीपा नाथावत,प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कम्बोज, कार्यालय मंत्री सुमन मीना, सोशल मीडिया संयोजक वर्तिका सैन, आईटी संयोजक शिखा बैद, महिला मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।