राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना
जयपुर: राजस्थान में अब भी बारिश का दौर जारी हैं, पिछले 24 घंटों में राजस्थान में 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. जिसके बाद जयपुर, अलवर, जोधपुर, करौली, सीकर, पिलानी, चुरू, नागौर, बीकानेर, अजमेर जिलों में हल्की बारिश हुई. साथ ही आज 8 अक्टूबर को राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित सीकर, कोटा, उदयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और पाली सहित कुल 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं.
साथ ही बारिश के साथ दिन के तापमान में मौसम साफ रहेगा और अधिकांश जिलों में अब मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई हैं. पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिकतम तापमान फलोदी में 35 डिग्री दर्ज किया गया. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पूर्वी पाकिस्तान की तरफ से सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभको हवा में नमी मिलने के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ है. साथ ही हिमालयी तराई इलाकों के प्रभाव से प्रदेश में सर्द हवा का आगमन शुरू हो गया है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी साथ लेकर आ रही हवा से कम वायुदाब क्षेत्र बनने पर अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार 8 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में अब मौसम में शुष्कता बढ़ने की संभावना भी रहेगी. राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश का दौर अब कमजोर पड़ने लगेगा और अब अधिकांश जिलों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद हवा में सापेक्षित आर्द्रता में कमी आने और हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है. जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में बुधवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 14-15 अक्टूबर को उत्तरी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. ऐसे में दीपावली पर्व के आसपास फिर से बारिश तंत्र सक्रिय होने की आशंका है. माना जा रहा है कि इस बार दिवाली पर प्रदेश के कई शहरों में छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना रहेगी.
तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट
राजस्थान से भले ही मानसून विदाई हो चुकी है, लेकिन पिछले 24 घंटों में तेज बारिश के चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ मौसम ने अचानक करवट बदली हैं. तेज बारिश के बाद राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के बजाए गिरावट ज्यादा तेजी से गिरा हैं. राजधानी जयपुर सहित पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश जिलों के दिन और रात के तापमान में तेजी से परिवर्तन देखने को मिला हैं. आज 8 अक्टूबर को राजधानी जयपुर सहित प्रमुख शहरों की बात करें तो आज जयपुर का तापमान 21.8° तक रहेगा. इसके अलावा जोधपुर का तापमान 23° उदयपुर का तापमान 21.4°, कोटा का तापमान 24.2° तक, बीकानेर का तापमान 22° और श्रीगंगानगर का तापमान 21.8° तक रहेगा, वहीं अगर बारिश की संभावना की बात करें तो जयपुर में 89%, कोटा में 83%, उदयपुर में 86% और चुरू में 60% बारिश की संभावना रहेगी.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का तापमान
जयपुर मौसम विज्ञान के मुताबिक पूरे राजस्थान में मानसून के बाद लगातार मौसम ड्राई हो रहा हैं और सभी जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं. अगर बात करें प्रदेश में 3 अक्टूबर को अलग-अलग जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की तो भरतपुर का अधिकतम तापमान 32° न्यूनतम 23°, अलवर में अधिकतम तापमान 30° न्यूनतम 24°, धोलपुर का अधिकतम तापमान 31° न्यूनतम 27°, करौली का अधिकतम तापमान 31° न्यूनतम 22°, सवाई माधोपुर का अधिकतम तापमान 33° न्यूनतम 24°, टोंका अधिकतम तापमान 32° न्यूनतम 26°, दौसा का अधिकतम तापमान, 32° न्यूनतम 22°, बाड़मेर का अधिकतम तापमान 34°, न्यूनतम 26, पाली का अधिकतम तापमान 30° न्यूनतम तापमान 23.°, जालोर का अधिकतम तापमान 31° न्यूनतम 25°, झालावाड़ का अधिकतम तापमान 32° न्यूनतम तापमान 23°, भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 32° न्यूनतम तापमान 24° तक रहेगा.
