नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को आकाश साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।राजधानी में लगातार न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इस वजह से सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इस कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। वहीं, सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से मौसम खुशनुमा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज के बाद दो दिन आकाश में आंशिक बादल रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।