नोएडा। सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में 10 वीं मंजिल के बाथरूम की खिड़की से एक युवक के लटकने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। एओए पदाधिकारियों का दावा है कि व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय युवक बाथरूम में खुद को लाक कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान गार्डों की नजर टावर से लटकते व्यक्ति पर पड़ गई। एक मिनट में व्यक्ति के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नशे में था। सुबह छह बजे घर के लोगों की कोई बात बुरी लग गई, जिसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। इस दौरान बेहतर कार्य करने पर एओए की तरफ गार्ड व सुपरवाइजर अंकित, चंद्रशेखर, मनोज चंद्र, त्रिभुवन, प्रवीण, जीतेंद्र व मोहित को सम्मानित किया गया है। लोगों का कहना है कि गार्ड व फायर टीम ने मिलकर के बहुत कम समय युवक की जान बचाई है। इसके लिए उनको प्रोत्साहित किया गया है।