चित्तौड़गढ़ | केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद सीपी जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री नरपत सिंह राजवी चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंच पर सांसद सीपी जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस खेल महाकुंभ में 122 टीमें कबड्डी क्रिकेट वॉलीबॉल और एथलीट प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ का ध्वजारोहण करते हुए चित्तौड़गढ़ में बनने वाले साढ़े चार करोड़ की लागत के इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व में खेलों का बजट 830 सौ करोड़ था। जिसे लेकर देश की मोदी सरकार ने 3000 करोड़ कर दिया है। वहीं खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर देश में 1000 खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। जिनमें से 750 केंद्र बन कर तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सरकार उन्हें दिए जाने वाले भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग से सुविधाएं देकर अतिरिक्त खर्च भी कर रही है।