हरियाणा | एक महिला ने देखा कि दो वर्षीय बच्ची उल्टियां कर रही है। उसे संभाला और भीतर कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां भी बेसुध अवस्था में पडी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला है। कुछ ही समय में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को अस्पताल में भेजा गया है।सिरसा के कालांवाली के वार्ड-15 में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत हो गई। जहर निगलने से मौत होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रह है कि कालांवाली शहर के वार्ड 15 स्थित गुरुद्वारा बस्ती में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक महिला ने देखा कि दो वर्षीय बच्ची उल्टियां कर रही है। उसे संभाला और भीतर कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां भी बेसुध अवस्था में पडी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला है। कुछ ही समय में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को अस्पताल में भेजा गया है।