चंडीगढ़ : जेल में बंद हवालातियों के के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें एक गुट के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जेल के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से एक घायल को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। थाना डिवीजन सात पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक सूरज मल्ल की शिकायत पर दर्पण सिंगला, रोबिन, रोमिश कुमार उर्फ रोमी और अर्जुन सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

सहायक अधीक्षक द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जेल की एक टीम दो दिन पहले अंदर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि हवालातियों दीपक धालीवाल, रोहित टांक उर्फ बेटा, अनिकेत बैंस उर्फ काकू, शिवा भट्टी और अंकुश कुमार उर्फ जट्ट की आपस में मारपीट हुई है। मारपीट में दीपक अंकुश, रोहित और दर्पण को चोट आई है। इसके बाद उन्हें इलाज जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत को देख डॉक्टरों ने अंकुश कुमार उर्फ जट्ट को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना डिविजन सात की पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

फोन के विवाद में कैदी को हमला कर किया जख्मी
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में फोन करने को लेकर विवाद में एक हवालाती ने कैदी को हमलाकर जख्मी कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव कुमार निवासी वरसोला थाना सदर ने बताया कि वह केंद्रीय जेल में 10 साल की सजा काट रहा है।