रांची। गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच नहीं लगाए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

25 से रांची-भागलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

वर्तमान में 25 अप्रैल से रांची-भागलपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल से 08479/08480 पुरी–नई दिल्ली–पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) और 27 अप्रैल से रांची–इस्लामपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08624 रांची–इस्लामपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का परिचालन कुल दस ट्रिप होगा।

ट्रेन 08479 पुरी–नई दिल्ली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को पुरी से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का कुल नौ ट्रिप परिचालन होगा। इस ट्रेन का पुरी प्रस्थान (मंगलवार) 08:45 बजे, मुरी आगमन (मंगलवार) 21:25 बजे प्रस्थान 21:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन (मंगलवार) 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे एवं नई दिल्ली आगमन बुधवार 18:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08480 नई दिल्ली–पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) एक मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान (बुधवार) 21:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन (गुरुवार) 18:20 बजे प्रस्थान 18:25 बजे, मुरी आगमन (गुरुवार) 19:28 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं पुरी आगमन (शुक्रवार) 07:45 बजे होगा।

परिचालन समय में किया गया है बदलाव

ट्रेन 08014/08013 रांची–भागलपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। 08014 रांची–भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल 10 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान गुरुवार को 23:25 बजे, मुरी आगमन 00:30 बजे, प्रस्थान 00:32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे, प्रस्थान 01:45 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे, प्रस्थान 03:55 बजे, जसीडीह आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, किऊल, आगमन 09:00 बजे, प्रस्थान 09:25 बजे एवं भागलपुर आगमन ( शुक्रवार ) 12:00 बजे होगा।

ट्रेन 08013 भागलपुर–रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान (शुक्रवार) 14:30 बजे, किउल आगमन 17:25 बजे, प्रस्थान 17:50 बजे, जसीडीह आगमन 19:35 बजे, प्रस्थान 19:40 बजे, धनबाद आगमन 22:55 बजे,प्रस्थान 23:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:00 बजे, प्रस्थान 01:05 बजे, मुरी आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:12 बजे एवं रांची आगमन (शनिवार) 03:30 बजे होगा।