छत्तीसगढ़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढौर के खार में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव 3 से 4 दिन पुराना होना बताया गया है। शव को रिकवर किए जाने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

ग्राम ढौर के खार में 40 से 45 साल की एक अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने जामुल थाना पुलिस दी । जिसके बाद जामुल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पंहूची। पुलिस महिला की पहचान में जुटी गई है लेकिन महिला की पहचान अभी तक नही हो सकी। अज्ञात महिला का शव जला और काला पड़ा हुआ था। 

उसके शरीर पर कई जगह फफोले पड़े हुऐ थे। पुलिस को इस बात की आशंका है कि अज्ञात महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा। और फिर उसे मारकर जलाया गया है। लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नही हो पाई है। जिसके कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अब इस बात का खुलासा हो पायेगा। कि अज्ञात महिला की मौत किन परिस्थिति में हुई है।