लुधियाना। उत्तर प्रदेश से ससुराल आए दामाद ने घर में अकेली देख नाबालिग साली के साथ जबदस्ती दुष्कर्म कर डाला। उसने किसी को कुछ बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना साहनेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ धमकाकर दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसएचओ सेवा सिंह ने बताया कि आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव सिमराहा का रवि शुक्ला है। पुलिस ने गांव बिलगा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने बयान में किशोरी ने बताया कि आरोपित उसका जीजा है। वह एक महीना पहले उनके परिवार से मिलने के लिए यहां आया था। यहां वो उनके साथ एक ही कमरे में रह रहा था। 30 दिसंबर की दोपहर ढाई बजे जब वह घर में अकेली थी, उसी दौरान घर में उसने डरा धमका कर उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वो उसे जान से मार डालेगा। सेवा सिंह ने कहा कि घटना के बाद आरोपित उत्तर प्रदेश फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम को रवाना किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मौसा ने किया नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म

जासं, लुधियाना। भामियां कलां इलाके में मौसा ने नाबालिग भांजी को वीरान प्लाट में ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह उसे घर पर छोड़ कर फरार हो गया। थाना जमालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एएसआइ बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित भामियां रोड की शंकर कालोनी निवासी सुखविंदर सिंह है।पुलिस ने भामियां कलां के राम नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित उसकी बहन का पति है, जो अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। वह उनकी 17 वर्षीय बेटी को माेटरसाइकिल पर घुमाने के लिए ले जाता था। 1 जनवरी की शाम 5.30 बजे आरोपित उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर किसी वीरान प्लाट में ले गया। जहां उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।