पांच राज्यों के चुनाव पर शिंदे का दावा, एनडीए को मिलेगा फायदा
भारतीय निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडू में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इस बीच पक्ष-विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा है कि NDA की जीत होगी. NDA पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचों राज्यों में जीतेगी. 2014 से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किया है. इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया है. पांचों राज्यों में NDA की ही जीत होगी|
चुनाव आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम
रविवार (15 मार्च) को भारतीय चुनाव आयोग ने इन राज्यों में कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसमें असम में 9 अप्रैल को सिर्फ एक चरण में वोटिंग होगी. साथ ही 4 मई को नतीजे आएंगे. वहीं केरल में भी 9 अप्रैल एक चरण में चुनाव होगा. पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे.इसके अलावा पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ 2 चरणों में चुनाव होने जा रहा है. जिसके लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा. इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणा 4 मई को घोषित किए जाएंगे|
बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती
पांच राज्यों की सत्ता की दौड़ में बीजेपी के लिए चुनौती बड़ी है, लेकिन असली कसौटी पश्चिम बंगाल में है जहां पार्टी ममता बनर्जी की मजबूत तृणमूल मशीनरी से भिड़ने के लिए तैयार है. पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2021 के चुनावों में बीजेपी ने प्रमुख विपक्षी दल के रूप में अपनी पकड़ मजबूत की|बीजेपी की 294 सदस्यीय विधानसभा में सीट की संख्या 2016 में मात्र तीन से बढ़कर 77 हो गई. चुनावी रणनीति में नए बदलाव के साथ, बीजेपी इस बार ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ फैली जनविरोधी लहर का लाभ उठाकर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में आश्वस्त है|
