एनडीएमसी की जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी से जुड़ी योजनाएं पूरी होनी शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सफदरजंग और महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम से दोनों फ्लाईओवर का शुभारंभ करेंगे।

दोनों फ्लाईओवर के दोनों ओर पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के भी नए पोल लगाए गए है। यहां पोल पर लटक रही केबल हटाई गई है। एनडीएमसी ने सफदरजंग फ्लाईओवर को हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया है। यहां के भी पोल बदले गए हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए है। गृहमंत्री अमित शाह तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में एनडीएमसी के हाल ही में नियमित किए गए 4400 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कर्मचारी वर्षों से एनडीएमसी में अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे थे। इसके अलावा वे पुष्प विहार में बनाए गए टाइप-दो के 120 फ्लैटों का भी शुभारंभ करेंगे।