राजस्थान बोर्ड ने अब तक 8वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने हाल ही में आठवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में तीनों स्ट्रीमों के नतीजों का एलान किया है। वहीं, अब पांचवीं के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी बेसब्री से पांचवीं के नतीजों की राह देख रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नतीजों का एलान कब होगा। वहीं, अगर परिणाम अपडेट की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान किया जाएगा। हालांकि, कब और किस दिन यह तो जानकारी बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है आरबीएसई 5वीं कक्षा के नतीजे कल, 01 जून, 2023 को घोषित किए जाएंगे। आरबीएसई पांचवीं कक्षा के परिणाम से जुड़ी ज्यादा की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

शालादर्पण पर देख सकेंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे पर ये है अपडेट

राजस्थान बोर्ड दसवीं के परीक्षार्थी भी बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों की राह देख रहे हैं। नतीजों का एलान जून के महीने में किया जाएगा। बोर्ड की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरबीएसई हाईस्कूल के नतीजे इस महीने के पहले सप्ताह में किए जाएंगे। हालांकि, सटीक डेट का एलान होना अभी बाकी है।

इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं

इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर, जब भी लिंक एक्टिव तब माध्यमिक परीक्षा 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।