पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस आंका गया। इसकी वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। 

इसी तरह अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8, 7.1, 3.5 और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा के नारनौल में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ। राज्य के अन्य स्थानों में अंबाला का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7, 8.2, 4.3 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।