बिहार : तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक बिहार के 17 जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम मे कमी की गई है। आज शनिवार को  भागलपुर, गया, बांका, गोपालगंज, दरभंगा, मोतिहारी, खगड़िया, नवादा, मुगेर, मधुबनी, मधेपूरा, सहरसा, सिवान, शेखपुरा, सुपौल, समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिर गए हैं। इन जिलों में शुक्रवार की तुलना में तेल सस्ता हो गया है।

वहीं अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, वैशाली और वेस्ट चंपारण में तेल के दाम में कंपनियों ने बढोतरी की है। राजधानी पटना में तेल की कीमतें स्थिर हैं। वहां पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना के अलावे  मुजफ्फरपुर, जमुई, कैमूर, कटिहार, शिवहर जिलों में भी तेल के दाम में कोई कमी या बढ़त नहीं की गई है। इन शहरों मे तेल के दाम शुक्रवार के स्तर पर आज भी बने हुए हैं।
 
शनिवार को तेल के दाम में सबसे ज्यादा कमी सुपौल में आई है। यहां पेट्रोल की कीमत में 63 पैसे और डीजल के दाम में 59 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है।  पेट्रोल के दाम में बांका में 38 पैसे, खगड़िया में 31 पैसे, गोपालगंज में 49 पैसे, गया में 30 पैसे की कमी आई है। बढोतरी की बात करें तो लखीसराय सबसे आगे है। यहां पेट्रोल के दाम में 64 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है। पेट्रोल के दाम में भोजपुर में 35 पैसे, किशनगंज में 24 पैसे, बेतिया में 57 पैसे और वैशाली में 20 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है।