मुंबई। आगामी 5 अप्रैल से मुंबई-कोल्हापुर विमान सेवा शुरू होगी। बताया गया है कि यह उड़ान सेवा सप्ताह में चार दिन शुरू की जाएगी। मुंबई-कोल्हापुर उड़ानें मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होंगी। यह सेवा स्टार एयरवेज के जरिए मुहैया कराई जाएगी। पहले मुंबई-कोल्हापुर सेवा सप्ताह में दो बार प्रदान की जाती थी। लेकिन समय सुविधाजनक नहीं होने के कारण कोई प्रतिसाद नहीं मिला। जिसके बाद अब यह सेवा एक बार फिर शुरू की जाएगी। स्टार एयरवेज की फ्लाइट मुंबई से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगी। कोल्हापुर से मुंबई के लिए उड़ान सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगी और यह विमान दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर मुंबई में लैंड करेगा।