दक्षिण त्रिपुरा में एक नाबालिक के साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। वारदात तेपानिया इको पार्क की है। दुष्कर्म का आरोपी महज 21 साल का है। नाबालिग के साथ आरोपी ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को उसके घर पूर्व गोकुलपुर से गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है।जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने लड़की पर तेपानिया इको पार्क में मिलने के लिए दबाव डाला। जब वह आई तो वहां उसने लड़की के मना करने के बावजूद उसकी कुछ तस्वीरें खींची।

जैसे ही लड़की को अंदाजा हुआ कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है, वह वहां से भागने की कोशिश करने लगी।उदयपुर के सब डिविजन मजिस्ट्रेट निरुपम दत्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिक को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें आरोपी के साथियों ने भी उसका साथ दिया। घर लौटते समय तीनों ने रजरबाग इलाके में पीड़िता को कार से बाहर फेंक दिया और वहां से भाग निकले।पीड़िता अपने घर पहुंचकर परिवारवालों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरकेपुर महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता और आरोपी फेसबुक में छह महीने से दोस्त थे। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से अपनी पहचान भी छिपाई थी।