हरियाणा | अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे। सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य परिजनों से मिलेंगे।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।