कुट्टू के पकौड़े -

सामग्री -

3-4- आलू
6 चम्मच- कुट्टू का आटा, 1- हरी मिर्च (कटी हुई), 1 चम्मच- अनारदाना, 1/2 चम्मच- जीरा पाउडर, 1 कप- पानी, तलने के लिए- तेल, स्वादानुसार- सेंधा नमक

बनाने का तरीका -

सबसे पहले आलू को धोकर, छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। 

अब कुट्टू के आटे के साथ आलू मिक्स कर लें।

अब आलू के साथ अन्य इंग्रीडिएंट्स को भी मिला लें। 

थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मोटा बैटर बनाएं। 

बैटर ज्यादा मोटा होना चाहिए वर्ना पकोड़े स्वादिष्ट नहीं बनेंगे। 

अब तलने के लिए तेल गर्म करें। एक चम्मच की मदद से आप इसका शेप बनाकर तेल में डाल सकते हैं या फिर हाथ से ही ये कर सकते हैं।

पकोड़ों को गोल्ड और क्रिप्स होने तक पकाएं। 

इसके बाद एक्स्ट्रा तेल निकालकर गर्मा गर्म किसी हरी चटनीया सॉस के साथ खाएं।

रोस्टेड मखाना -

सामग्री -

5 चम्मच- देसी घी, 150 ग्राम- मखाना, आधा चम्मच- सेंधा नमक,

बनाने का तरीका 

सबसे पहले एक पैन को गर्म करें। (मखाना रेसिपीज)

अब इसमें देसी घी और मखाना डालें और फिर मखानों को भूरा होने तक रोस्ट करें।

जब मखाने से खुशबू आने लगे तो आप गैस बंद कर दें। 

एक बाउल में डालने के बाद ऊपर से सेंधा नमक डालें और सर्व करें। 

पान ठंडाई -

सामग्री -

2- पान के पत्ते, 4- इलायची, ¼ कप- पिस्ता, 2 कप- दूध, 2 चम्मच- चीनी 

बनाने का तरीका 

पान ठंडाई बनाने के लिए मिक्सर में पान के पत्ते, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर पीस लें। 

अब बाकी बचा डेढ़ कप दूध डालकर एक बार फिर से ब्लेंडर में मिक्स करें।

बस तैयार है आपकी पान ठंडाई। आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से बर्फ भी डाल सकती हैं।

इन व्यंजनों को अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाएं।