दिल्ली |दिल्ली पहाड़गंज थाने में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। देवेंद्र कुमार ने पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के बैरक नंबर 3 में खुद को गोली मार ली। वहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।