रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अब की बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।