भारतीय खिलाड़ियों ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली से लेकर साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कई बड़े खिलाड़ियों ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आराम कर रहे विराट कोहली ने भी सभी फैंस को 26 जनवरी के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा "कुछ देशों ने राजा के सामने झुकना पसंद किया, लेकिन हमने गणतंत्र बनने का फैसला किया। जय हिंद"