चेहरे पर लाल या सफेद रंग के दाने की परेशानी अधिकतर उन्हें होती है, जिनकी स्किन ऑयली  होती है |  कई बार ऑयल ग्लैंड्स  में गंदगी या किसी अन्य कारण से ब्लॉकेज हो जाता है, जिसके कारण ऑयल बाहर नहीं आ पाता और पोर्स बंद हो जाते हैं |  इस स्थिति में ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स और लाल दानों की समस्या होती है |  कभी कभी डेड स्किन के कारण भी लाल दानों की समसया हो जाती है |  ये दाने कई बार अपने आप ठीक हो जाते हैं, तो कई बार ये काफी दर्दनाक होते हैं और स्किन पर निशान छोड़ देते हैं |  इन निशानों से हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है |  अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है, तो यहां बताए जा रहे कुछ उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं |

शहद और हल्दीहल्दी एंटी-इन्फ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है और शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है |  एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच हल्दी को मिक्स करके लगाने से चेहरे का अतिरिक्त ऑयल साफ होता है |  पोर्स खुलते हैं और दानों की समस्या दूर होती है |  इस पैक को करीब आधे से एक घंटे तक चेहरे पर लगाएं |  इसके बाद चेहरे को साफ कर लें |

 दहीको सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि ब्यूटी के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है |  दही भी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है |  इसे चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हटती है और चेहरे की गंदगी साफ होती है |  ऐसे में दानों की समस्या में आराम मिलता है |

नींबू  : में प्राकृतिक रूप से क्लीजिंग गुण पाए जाते हैं |  ये एंटी-बैक्टीरियल होता है और अशुद्धियों को दूर करता है और बैक्टीरियाज का सफाया करता है |  आप एक चम्मच नींबू के रस को 5-10 मिनट के लिए स्किन पर लगाएं, इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें |  हफ्ते में करीब दो बार ऐसा करने से काफी लाभ मिलता है |

बेसनचेहरे का अतिरिक्त ऑयल सोख लेता है |  ऐसे में दानों की समस्या होने पर आप बेसन और दही का पैक बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं |  इसे करीब 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, इसके बाद चेहरा धो लें |  लेकिन इनमें से कोई भी प्रयोग करने से पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें |  उसके बाद ही पैक का इस्तेमाल करें |

अनार : आप अनार के छिलके का उपयोग भी कर सकती हैं |  इसे सुखाकर इसका पाउडर बना लें |  इस पाउडर को नींबू या गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं |  सूखने पर चेहरा धो लें |  ये पैक भी आपके दानों की समस्या को दूर करेगा