पटना | बिहार के सारण जिले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का बुधवार देर रात पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी 'लौंडा नाच' के लिए मशहूर थे। फिलहाल वो हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे।मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे है। उनकी मौत से भोजपुरी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। मुफलिसी में समय काट रहे रामचंद्र मांझी को देखने के लिए अस्पताल में पिछले पांच दिनों से कोई नहीं गया। हालांकि, मंत्री जितेंद्र राय ने आर्थिक मदद करने के साथ-साथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी गए। लौंडा नाच से अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले मांझी 30 साल तक नाच मंडली के सदस्य रहे। पद्म श्री के साथ-साथ उन्हें लौंडा नाच का भी सम्मान मिला। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिलाई।