नई दिल्ली | फिरोजपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से सनहवला-अंबाला कैंट-सहारनपुर रेलवे रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस वजह से यात्रियों को 30 जनवरी तक परेशान होना पड़ेगा। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 04503 अंबाला कैंट-लुधियाना स्पेशल तत्काल प्रभाव से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04591 लुधियानी-चेहराता-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04579 अंबाला कैंट-लुधियाना स्पेशल, ट्रेन संख्या 04504 लुधियाना-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04582 लुधियाना-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04690 जालंधर सिटी-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04689 अंबाला कैंट-जालंधर सिटी स्पेशल ट्रेन तत्काल प्रभाव से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12497 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी।ट्रेन संख्या 12498 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस भी 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17, 20, 22, 24 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 18, 20, 22, 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर 20 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 18 जनवरी को, ट्रेन संख्या 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर 16 व 23 जनवरी को, ट्रेन संख्या 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी, ट्रेन संख्या 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 22 जनवरी, ट्रेन संख्या 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 जनवरी को निरस्त रहेगी।