चंडीगढ़। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोग घरों से बाहर आकर मौसम का मजा लेने के लिए पार्कों और बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा मौसम आज चंडीगढ़ में बना हुआ है। कई दिनों के बाद शहर के लोगों को आज गर्मी राहत मिली है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है, जिससे तापमान पर भी असर पड़ा है और मौसम में ठंडक आ गई है। बीते दिनों के मुकाबले आज दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।