चंडीगढ़।  में कोरोना मामलों को लेकर अब स्थिति बिगड़ने लगी है। पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ के मुकाबले कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम है। आबादी के अनुसार पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 2.6 फीसद, जबकि हरियाणा में 1.7 फीसद दर्ज किया गया है। जोकि चंडीगढ़ के पॉजिटिविटी रेट 4.8 फीसद तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट दो फीसद दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। आबादी के अनुसार यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली से ज्यादा चंडीगढ़ में पॉजिटिविटी रेट 4.8 फीसद दर्ज किया गया है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.1 फीसद है। पूरे देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट मिजोरम, उसके बाद पश्चिम बंगाल और तीसरे स्थान पर गोवा का है। शहर में बुधवार को इस साल के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं, एक दिन में 200 से ज्यादा नए मामले आए थे। संक्रमण की रफ्तार देखें तो एक हफ्ते में रोजाना औसत 67 नए मरीज मिल रहे हैं। अब तक 66,264 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है।

अब घातक होने लगा कोरोना

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण अब घातक होने लगा है। बुधवार को एक दिन में 229 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं, कोरोना से एक मौत भी हुई है। बहलाना की रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला जो कोरोना पॉजिटिव थी उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला का पीजीआइ में इलाज चल रहा था। बुजुर्ग महिला डायबीटिज और हाइपरटेंशन से ग्रस्त थी। महिला को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। शहर में संक्रमण से अब तक 1,080 लोगों की मौत हो चुकी है।