जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। मुलाकात को शिष्टाचार बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान से अभी पद नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। इसके बाद सीएम गहलोत अहमदाबाद पहुंच गए है। सीएम गहलोत संग केसी वेणुगोपाल भी अहमदाबाद गए है। दोनों नेता गुजरात चुनावों को लेकर रणनीति बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने सीएम अशोक गहलोत को गुजराज का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम गहलोत ने एक सप्ताह पहले ही गुजरात का दौरा किया था। अहमदाबाद में प्रेस वार्ता कर गुजरात माडल को खोखला बताया था।सीएम अशोक गहलोत संग संगठन महामंत्री वेणुगोपाल का अहमदाबाद जाने का मतलब यह निकाला जा रहा है कि दोनों नेता टिकट फाइनल करने पर मंथन कर सकते हैं।