लुधियाना : शहीद करतार सिंह सराभा की बरसी समागम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। उन्होंने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धाजंलि अर्पित की। 19 साल की उम्र में शहीद करतार सिंह सराभा ने फांसी का फंदा चूमा था। बुधवार को उनकी 107वां शहीदी दिवस है। पैतृक गांव सराभा में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया।