राजस्थान में लिपिक ग्रेड द्वितीय के 423 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। राज्य के कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का सीएम अशोक गहलोत ने अनुमोदन कर दिया है। कार्मिक विभाग अब कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजेगा। वित्त विभाग से पहले ही अनुमति मिल गई थी।

माना जा रहा कि पहली बार सचिवालय में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती हो रही है। सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल काफी दिनों से इन भर्तियों के लिए प्रयास कर रहे थे। कपिल की मेहनर रंग लाई और सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का वित्त विभाग ने अनुमोदन कर दिया था। इसके बाद कार्मिक विभाग ने सीएम गहलोत की मंजूरी के फाइल भेजी थी। जिसे सीएम गहलोत ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सचिवालय में कर्मचारियों की कमी चल रही है। जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित होता है बल्कि सरकार को लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशान होती है। सीएम गहलोत के निर्णय से प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।