जयपुर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर घर में घुसकर 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात हुई थी। सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। कहा जा रहा है कि वारदात में घर का ही कोई आदमी शामिल था।

दरअसल पुलिस को पिछले 10 दिनों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी पारस देशमुख के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई चालू है। पुलिस को सीसीटीवी में एक कार और महिला दिखी है। महिला घर की रेकी कर रही थी। घर के गोदाम से लेकर किस समय सबसे कम सदस्य घर में होते हैं, ये सभी बातों पर ध्यान रखा गया था। पुलिस अब तक 1200 से ज्यादा फुटेज खंगाल चुकी है।

पुलिस बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से भी बदमाशों को दबोचा है। अब बस माल बरामदगी का इंतजार है। जिसमें कुछ समय और लग सकता है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पैसे में अपना परसेंटेज तय कर लिया था। तीन महीने से वारदात को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी।