रायपुर। मौसम विभाग ने बुधवार से महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव और मुंगेली में लू की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। वहीं दूसरी ओर बस्तर क्षेत्र में बुधवार को भी हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पारे में हुई बढ़ोतरी से उमस भी और बढ़ गई। मौसम विभाग ने भी लू की चेतावनी देते हुए इससे बचने के उपाय भी बताएं है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लू के आसार को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। साथ ही ठंडे स्थानों में ही रहे।