15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। साथ ही भारत की तीनों सेनाएं प्रदर्शन और परेड निकालती हैं। राज्यों से तरह-तरह की झांकियां निकाली जाती हैं। पूरे देश की नजर राजधानी दिल्ली में मनाए जा रहे जश्न पर होती है। हालांकि राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण लोग 15 अगस्त के मौके पर घूमना भी पसन्द करते हैं।

हम्पी (कर्नाटक)

कर्नाटक राज्य में पहाड़ियों और घाटियों की सैर के लिए जा रहे हैं तो यहां 15 अगस्त के मौके पर विजयनगर की यात्रा करें। 500 प्राचीन स्मारकों, गढ़ खजाने की इमारत, खूबसूरत मंदिरों के साथ ही स्ट्रीट मार्केट घूम सकते हैं। हम्पी में खुला संग्रहालय है, जो शहर के इतिहास और जगहों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है।

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश)

जलियांवाला बाग हत्याकांड आजादी से पहले भारत के लिए काला दिन था। हालांकि दक्षिण भारत में भी जलियांवाला बाग जैसी त्रासदी हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की सीमा से सटे एक बगीचे में स्वतंत्रता सेनानियों का समूह इकट्ठा हुआ, जिन पर पुलिस ने गोलियां बरसाई और 32 लोगों की मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां घूमने जा सकते हैं।

विजयपुर (कर्नाटक)

देश में सबसे बड़ा गुंबद विजयपुर के कर्नाटक में है। गोल गुंबज, बीजापुर-दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह महत्वपूर्ण व्यावसायिक जिला भी है। इब्राहिम रौजा बीजापुर का एक और महत्वपूर्ण स्मारक है, और इसे दक्खन का ताजमहल भी कहा जाता है।

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश में कुरनूल एक छोटा सा शहर है, जो अपनी ऐतिहासिकता के लिए मशहूर है। यहां अंतिम हिंदू राजा  गोपाल राजू के महल के अवशेष हैं, साथ ही प्राचीन और अरबी शिलालेख हैं और कुरनूल शासकों द्वारा निर्मित ग्रीष्मकालीन महल है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन जगहों की सैर पर जा सकते हैं