भरतपुर में बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार रात भाजपा कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जघीना गेट के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। आरबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से मारपीट भी की। कृपाल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।