झज्जर। (BJP Manifesto Release 2024 Hindi News) भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अपना संकल्प पत्र (BJP Sankalp Patra) जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को 'मोदी की गारंटी' नाम दिया है।

इसी कड़ी में हरियाणा के झज्जर जिले के पाना-केशो गांव, सिलानी के रहने वाले किसान रामवीर चाहर (Ramveer Chahar) को पीएम मोदी (PM Modi) ने संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी।

हमारे हरियाणा के पाना-केशो गांव,सिलानी,जिला झज्जर के रहने वाले किसान श्री रामवीर चाहर जी को मोदी जी ने संकल्प पत्र की पहले कॉपी सौंपी है।

ये हरियाणा और किसान का मान बढ़ाने वाला है।#ModiKiGuarantee pic.twitter.com/7Ewn6NuAvN— Himani Sharma (@hennysharma22) April 14, 2024

गांव सिलानी बादली विधानसभा क्षेत्र का गांव है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री एवं भाजपा (BJP Ghoshnapatra 2024) के राष्ट्रीय सचिव संकल्प पत्र तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य भी है।

कृषि की कल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ

* किसान सम्मान निधि से सालाना 6 हजार रूपए मिलते हैं।

* फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल खराब होने पर 28000 रूपए का लाभ मिला।

* सन् 2022 में पशुधन योजना के तहत मेरी भैस की आकस्मिक म्रत्यु होने पर 70000 रूपए का लाभ मिला।

* किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से आर्थिक तंगी दूर हुई।

* फसल बेचने पर मेरे खाते में सीधे और तुरंत पैसे आने लगे।

पहले 6 - 7 महीने तक आढतीयो के चक्कर काटने पड़ते थे।