हरियाणा : राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया है। यात्रा ने हरियाणा में नूंह में मुंडका बॉर्डर से प्रवेश किया। यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यात्रा के साथ हैं। यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुडा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुडा, राज्य कांग्रेस प्रुमख उदयभान शामिल हैं। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मेवात की धरती से हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। राजस्थान-हरियाणा सीमा पर फिरोजपुर झिरका के मुंडाका में राष्ट्रीय ध्वज के आदान-प्रदान के बाद प्रदेश में पहले चरण की यात्रा का शुभारंभ होगा। दोहा में राहुल गांधी 10 मिनट तक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान व कांग्रेसियों और आम जनता को अपना संदेश देंगे।

हरियाणा के बड़े नेताओं को तीन से चार मिनट तक ही बोलने का समय मिलेगा। 21 से 24 दिसंबर तक राहुल नूंह, गुरुग्राम व फरीदाबाद जिलों को नापेंगे। इन तीनों जिलों की यात्रा के दौरान साथ लगते दक्षिण हरियाणा और पलवल जिले पर भी विशेष फोकस रहेगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश की अनेक बड़ी हस्तियां इसका हिस्सा बनेंगी। चारों दिन यात्रा में हरियाणा की अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां राहुल के साथ पैदल मार्च करेंगी। जिला समन्वयकों ने समितियों के चेयरमैन ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।